लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 September 2022: आज परिवार में आएंगी खुशियां, धन निवेश करने में बरतें सावधानी

By रुस्तम राणा | Updated: September 12, 2022 06:34 IST

Aaj Ka Rashifal 12 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। धन के मामले में सावधानी बरतें।

वृषभ: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मिथुन: आज अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। किसी तीर्थस्थल जा सकते हैं। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क: आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। पूर्व की योजनाओं से सफलता प्राप्त करेंगे।

सिंह: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। वाहन सावाधानी से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

कन्या: आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। खर्चों में वृद्धि की संभावना है।

तुला: आज आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू सी ताक़त है। शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिलेगा।   

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। वहीं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा।

धनु: आज रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है।

मकर: आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेमभाव बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा।

कुंभ: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। आज काम करने में मन लगेगा और इसमें आप आनंद लेंगे।

मीन: आज अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। मन में खुशी का भाव रहेगा। माता जी की सेहत में सुधार होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स