लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: आज समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानें सभी राशियों का फल

By रुस्तम राणा | Updated: November 12, 2025 05:16 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज घर में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां भी आपके अनुकूल दिखाई देंगी। मकान या वाहन खरीदने की योजना को अमल में लाया जा सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज काम की अधिकता के कारण परिजनों को समय कम दे पाएंगे। हालांकि आपके प्रयास आपको सफलता की मंजिल की ओर ले जाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज अपनी संवाद शैली से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। जहां तक धन की बात है तो उसमें आप बचत करने की जरूर सोचेंगे, परंतु खर्चे अधिक बढ़ने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज संभलकर चलना होगा। खासकर आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं।  

कन्या दैनिक राशिफल: आज किसी प्रकार की उपलब्धि पाने पर अति उत्साहित ना हों तो बेहतर है। मित्रजनों या फिर बड़े भाई बहन की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल: आज आपको अपने कार्य पर फोकस रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी गड़बड़ी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जरूरी कार्य के लिए पिताजी की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे वे शिक्षा के के क्षेत्र में बेहतर करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल: आज मन में किसी तरह के नकारात्मक ख्याल आपको नुकसान की तरफ ले जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर लाभ की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है।  

मकर दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी पर आप गुस्सा कर सकते हैं या साथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। ऐसी स्थिति में उसे मनाने का प्रयास करें। व्यापार के लिए दिन सामान्य दिखाई दे रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज ध्यान रहे, कोई मित्र भी शत्रु का किरदान निभा सकता है। आज आपकी सेहत भी चिंता का विषय है, खासी-जुकाम की शिकायत संभवतः हो सकती है। मास्क जरूर पहनें।    

मीन दैनिक राशिफल: आज अगर साथी आपसे नाराज चल रहा था तो वह मान जाएगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं। संतान की पढ़ाई और उसके भविष्य को लेकर मन में चिंता का भाव रह सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत