लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: आज इन 4 राशिवालों को होगा महालाभ, देखें कौनसी हैं वो भाग्यशाली राशियां

By रुस्तम राणा | Updated: November 12, 2024 05:41 IST

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज संभलकर चलना होगा। खासकर आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं।  

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपको किसी प्रकार की उपलब्धि पाने पर अति उत्साहित ना हों तो बेहतर है। मित्रजनों या फिर बड़े भाई बहन की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आपको अपने कार्य पर फोकस रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी गड़बड़ी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जरूरी कार्य के लिए पिताजी की सलाह अवश्य लें।

कर्क दैनिक राशिफल: आज समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल: आज मन में किसी तरह के नकारात्मक ख्याल आपको नुकसान की तरफ ले जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर लाभ की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है।  

कन्या दैनिक राशिफल: आज व्यापार के लिए दिन सामान्य दिखाई दे रहा है। वैवाहिक जीवन में खटास आने की संभावना है। जीवनसाथी नाराज हो सकता है। ऐसी स्थिति में उसे मनाने का प्रयास करें। 

तुला दैनिक राशिफल: आज  कोई मित्र भी शत्रु का किरदान निभा सकता है। आज आपकी सेहत भी चिंता का विषय है, खासी-जुकाम की शिकायत संभवतः हो सकती है। मास्क जरूर पहनें।    

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज अगर साथी आपसे नाराज चल रहा था तो वह मान जाएगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं। संतान की पढ़ाई और उसके भविष्य को लेकर मन में चिंता का भाव रह सकता है।

धनु दैनिक राशिफल: आज घर में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां भी आपके अनुकूल दिखाई देंगी। मकान या वाहन खरीदने की योजना को अमल में लाया जा सकता है।

मकर दैनिक राशिफल: आज आप कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और प्रयास करते हुए दिखाई दे सकते हैं। काम की अधिकता के कारण परिजनों को समय कम दे पाएंगे। हालांकि आपके प्रयास आपको सफलता की मंजिल की ओर ले जाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज कुटुंब में शांति का वातावरण रहेगा। अपनी संवाद शैली से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। जहां तक धन की बात है तो उसमें आप बचत करने की जरूर सोचेंगे। 

मीन दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स