लाइव न्यूज़ :

12 February, 2021 Rashifal: शुक्रवार का दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 12 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2021 17:19 IST

12 February, 2021 Rashifal: पंचांग के अनुसार ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। दिशा शूल पश्चिम दिशा का रहने वाला है। पढ़ें 12 फरवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देमेष जातकों को कुछ बातों को लेकर चिंता सता सकती है, वाणी पर संयम रखने की जरूरतकर्क जातकों के लिए अच्छा दिन, धन लाभ का योग, विवाह के लिए मिल सकता है शुभ समाचारतुला जातक किसी और की बातों या मसलों में उलझने से बचें, धन खर्च बढ़ेगा

मेष: मानसिक चिंताओं में वृद्धि हो सकती है। पारिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव संभव है। वाणी पर संयम रखें। सरकारी या फिर कोर्ट-कचहरी से जुड़ा काम है, तो सोच-समझकर फैसला ले या फिर टालने की कोशिश करें।

वृषभ: दिन सामान्य रहने वाला है। क्रोध से बचने की आवश्यकता है। अच्छे मौके सामने आ सकते हैं। इसका लाभ उठाना चाहिए। खान-पान में सावधानी बरतें। पेट संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है।

मिथुन: दिन शुभ है। पुराने रूके हुए कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोस्तों से कोई मदद मिल सकती है।

कर्क: व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। धन लाभ का योग है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है। विवाह के बारे में सोच रहे हैं, तो इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह: शेयर बाजार के काम से जुड़े हैं तो यहां फायदे का योग है पर नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौती वाला है। अच्छी कोशिश के बावजूद मनमुताबिक फल शायद नहीं मिले कुछ नाकामी मिल सकती है। विरोधियो के साथ विवाद टालने की कोशिश करें।

कन्या: आकर्षक व्यक्तित्व आपको फायदा पहुंचायेगा। अगर बिजनेस में हैं तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। काम के दबाव में भगदौड़ भी ज्यादा होगी। 

तुला: किसी और की बातों या मसलों में उलझने का प्रयास नहीं करे। नुकसान हो सकता है। बीच का रास्ता अपनाएं। धन खर्च बढ़ेगा। नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं। 

वृश्चिक: आत्मविश्वास से भरे होंगे और अपनी क्षमता को भी पहचानते हैं। कार्यों में सफलता के योग हैं। कहीं यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। 

धनु: स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। व्यवसाय करने वालों के लिए आज धन लाभ है। दिन ज्यादा व्यस्तता वाला होगा। गहरे जल से दूर रहें।

मकर: प्रशासनिक कार्यों से जुड़े हैं तो दिन बेहद अच्छा गुजरने वाला है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतानों के अध्ययन के मामले में धन खर्च या पूंजी निवेश कर सकते हैं। 

कुंभ: कोई बड़ा फैसला करने के समय दिल की बात सुनें। काम की जगह पर दिन अच्छा गुजरेगा। गृहस्थ जीवन में भी आनंद का योग है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। जल्दबाजी नहीं करें। स्वभाव में उग्रता आपकी बात बिगाड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स