लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 11 September 2022: आज इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, मनचाहा परिणाम मिलेगा, पास आएगा धन

By रुस्तम राणा | Updated: September 11, 2022 06:46 IST

Aaj Ka Rashifal 11 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपकी इच्छा शक्ति मजबूत होगी। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने के संकेत कर रहा है। सोच-समझकर धन खर्च करना होगा। वहीं यात्रा करते समय आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा। धन की लेनदेन में सावधानी बरतें। 

वृषभ: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। भाग्य भी आप पर मेहरबान रहेगा। कर्मक्षेत्र में धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी।

मिथुन: आज सामाजिक जीवन में आपको जबरदस्त लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आशावादी सोच के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। आपकी प्रोडक्टिविटी में इजाफा होगा।

कर्क: आज आपको धन की कमी की आवश्यकता होगी। किसी उधार भी मांग सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको निराशा हाथ लग सकती है। आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होने की संभावना है। सोशल मीडिया पर किसी ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। 

सिंह: आज आपके अनचाहें खर्चे बढ़ने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। अचानक से किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  

कन्या: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की सलाह है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनता दिखाई देगा। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। 

तुला: आज आपको समस्याओं से दो चार होना पड़ेगा। लेकिन हिम्मत नहीं हारे। किसी की मदद से आप उस परेशानी से निकलने में सफल होंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिल सकता है।

वृश्चिक: आज आपके लिए दिन शुभ संकेत कर रहा है। मनोवांछित परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। आसानी से धन एकत्रित करेंगे। तालमेल बनाने में आपको कठिनाई होगी। आपको ऐक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचना होगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

धनु: आज आपको अपने कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। धन निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपका दिन बना देगी। घर में माता जी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। उनकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

मकर: आज आप रचनात्मक कार्य में रुचि लेंगे। परिजनों के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल होंगी। किसी सामाजिक या फिर राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

कुंभ: आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। अपनी मधुर बातों से आप लोगों का दिल जीतेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म या कम होंगी। आप अपनी बातों से कोई कार्य को निबटाने में सफल होंगे। घर-परिवार में भी खुशियां आएंगी।

मीन: आज व्यापार में निवेश की योजना बना सकते हैं। आपको सफलता भी मिलेगी। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। वह आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।    

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स