लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 11 October 2021: आज बन रहा है सौभाग्य योग, 5 राशियों को होगा फायदा

By रुस्तम राणा | Updated: October 11, 2021 07:11 IST

Aaj Ka Rashifal 11 October 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। अचानक से किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  

वृषभ: आज का दिन आपके लिए शुभ है। कई क्षेत्रों में आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां समाप्त होंगी। जीवनसाथी से तालमेल बनता दिखाई देगा। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। 

मिथुन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। कुछ परेशानियां आएंगी। लेकिन किसी की मदद से आप उस परेशानी से निकलने में सफल होंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है।

कर्क: आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है, लेकिन आपको ऐक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचना होगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी।    

सिंह: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपकी प्रॉपर्टी में वृद्धि होने की संभावना है। आज आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपका दिन बना देगी। घर में माता जी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। उनकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

कन्या: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लाभ के लिए भरपूर ऊर्जा लगाएंगे, लेकिन मनोवांछित परिणाम प्राप्त न होने पर निराश भी हो सकते हैं। परिवार में छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव देखने को मिलेगा।

तुला: धन के मामलों में आज सफलता मिलती दिखाई पड़ रही है। आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। आप अपनी बातों से कोई कार्य को निबटाने में सफल होंगे। घर-परिवार में भी खुशियां आएंगी।

वृश्चिक: आज आप ठंडे दिमाग से अपने कार्य को अंजाम देंगे। इससे आपको सफलता भी मिलेगी। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। वह आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।    

धनु: आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए संभलकर आर्थिक फैसले लेने होंगे। वहीं यात्रा करते समय आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा। धन की लेनदेन में सावधानी बरतें। 

मकर: आज का दिन आपके लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। हालांकि आपके पास पैसा आते ही वह खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी।

कुंभ: कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा। लेकिन निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। आपकी प्रोडक्टिविटी में इजाफा होगा।

मीन: आज किस्मत के भरोसे न बैठें, बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा करें। अधिक पाने की लालसा में कोई शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं तो बेहतर है। सोशल मीडिया पर किसी ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य