लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: सावन के पहले दिन इन 3 राशियों की बल्ले-बल्ले, धन प्राप्ति के खुलेंगे मार्ग

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2025 05:33 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन लाभ से अधिक खर्च होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी लेकिन व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज घर में भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा  भाई-बंधुओं व व्यापार के सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल: आज नौकरी पेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी। धन आगमन के योग बन रहे हैं और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। सायंकाल के समय समीप की यात्रा का योग बना हुआ है। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे सहकर्मियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से जो भी चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो सकता है। कारोबार में प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 

तुला दैनिक राशिफल: आज  शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी जीवन में आनंद आएगा। वहीं सायंकाल के समय परिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। साप्ताहांत का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में आप मेहनत करने से नहीं चूकेंगे। दिन का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। बॉस आपके कार्य से खुश होगा। 

धनु दैनिक राशिफल: आज शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व साझेदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। 

मकर दैनिक राशिफल: आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सफलता की प्राप्ति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज सेहत के साथ-साथ निजी जीवन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इन सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ व जीवनसाथी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज सायंकाल के समय मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें अन्यथा दोनों में कष्ट हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग