लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: आज इन 3 राशि के लोगों का चुनौतियों से होगा सामना, धैर्य से लेना होगा काम

By रुस्तम राणा | Updated: August 11, 2025 05:19 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। भीड़भाड़ वाली जगहों से जाने से परहेज करें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिजनों में एकता का भाव देखकर मन को शांति मिलेगी। आपकी संवाद शैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखपूर्वक बीतेगा। कामकाज के लिए आज सामान्य दिन है। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज मेहमान नवाजी में या फिर रिश्तेदारी में धन खर्च होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कारोबार के प्रति सचेत रहना होगा। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज किसी सामूहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपके पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है। मित्रों से लाभ की उम्मीद की जा सकती है। आय में वृद्धि की संकेत हैं। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज रिश्तेदारी की मेहमान नवाजी करेंगे। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आपको अधिक खर्चों से बचना होगा। किसी चीज को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकता है। किसी तीर्थ स्थान पर जाने के संयोग भी बन रहे हैं। परिजनों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज कुछ ऐसी इच्छाएं पूर्ण होंगी, जिनसे आप आश्चर्य होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा कर सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

धनु दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। परंतु अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा। वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को धनलाभ की प्राप्ति होगी। क्रोध और आवेश में आकर किसी नतीजे पर पहुंचना बेइमानी होगी। मानसिक रूप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। 

मीन दैनिक राशिफल: आज माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। संपत्ति में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स