लाइव न्यूज़ :

Rashifal 10 January 2026: आज आर्थिक नुकसान झेल सकती हैं राशियां, पढ़ें दैनिक भविष्यफल

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2026 06:12 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 10 January 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। बड़े बुजुर्ग आपसे अपने अनुभव को साझा कर सकते हैं। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपको अधिक क्रोध आएगा। आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंद प्रद रहेगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। कुटुंब में माहौल ठीक रहेगा। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज संभाल के खर्च करें। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में कश्मोकश की स्थिति में रह सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी से तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज का आपके लिए शुभ बीतेगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। 

तुला दैनिक राशिफल: आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। काम का प्रेशर रहेगा, इसलिए थोड़े तनाव में दिखाई दे सकते हैं। परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज भाग्य का साथ पाकर अच्छे नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को अध्ययन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि ज्यादा जरूरी न हो तो यात्रा से परहेज कर सकते हैं। 

धनु दैनिक राशिफल: आज आस-पड़ोस के लोगों से मित्रता बनाए रखें। सोच समझकर बोलें जिससे किसी के साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। 

मकर दैनिक राशिफल: आज दांपत्य जीवन में साथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। काम काज में भी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज किसी असफलता के कारण मन दुःखी भी हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

मीन दैनिक राशिफल: आज आर्थिक क्षेत्र में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं।  संतान के प्रति चिंतित दिखाई दे सकते हैं। शादी योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य