लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 09 November 2021: जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, भाग्य में हैं खुशियां या हाथ लगेगी निराशा

By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2021 07:11 IST

Aaj Ka Rashifal 09 November 2021: किन राशियों के लिए खास है आज का दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत कर रहा है। आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपकी कोई कामना पूरी हो सकती है जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। छात्र-छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। मन में बेचैनी की भावना रहेगी। किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। आज वाहन सावधानी से चलाने की सलाह है।

मिथुन: दिन सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। आज व्यापार में साझेदारी से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

कर्क: आज ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल नहीं है। सेहत के लिहाज से दिन बहुत अनुकूल नहीं है। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।

सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी।   

कन्या: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। माता जी की सेहत दुरूस्त रहेगी। उनके साथ रिश्ते मधुर होंगे।

तुला: आज आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। आज आपके साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे।   

धनु: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। आपका मन किसी चीज को लेकर चंचल दिखाई देगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा।    

मकर: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। विदेशगमन की संभावना है।

कुंभ: आज दिन शुभ संकेत कर रहा है। लाभ के प्रबल योग बनेंगे। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। मित्रजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन: आज कामकाज की अधिकता रहेगी। खुद के लिए समय कम निकाल पाएंगे। ऑफिस में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। शीघ्र ही कामयाबी मिलेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स