लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज इन 4 राशियों के जीवन में बरसेंगी खुशियां, धन वृद्धि के प्रबल संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: January 7, 2026 05:53 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन का शस्त्र अधिक कारगर साबित होगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज सार्वजनिक जीवन में आप महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप सुखशांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। आफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अदूरे कार्य पूरे होंगे। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।

सिंह दैनिक राशिफल: नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्योंकी प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा।     परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल: आज धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट- उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लि एप्रयत्न करने पड़ेंगे। खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपको आर्थिक लाभ होगा। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी कामकाज संपन्न होंगे। 

धनु दैनिक राशिफल: आज  यदि आप सीनियर पोजीशन में काम कर रहे हैं तो अपने अधीनस्थ कर्मचारिओं की भावनाओं को समझते हुए उनसे काम निकलवाएं। कर्म क्षेत्र में सामान्य परिणाम मिलने की संभावना है।

मकर दैनिक राशिफल: आज अपने ज्ञान को लेकर किसी से बहसबाजी करने पर आपको सफलता अर्जित होगी। धार्मिक विषयों को लेकर आप किसी से चर्चा वार्ता कर सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज अचानक से आने वाली कोई समस्या आपको थोड़ी बेचैन कर सकती है। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। परंतु क्रोध को नियंत्रण में रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी। 

मीन दैनिक राशिफल: आज जल्दबाजी में निर्णय न लें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से वाद-विवाद में अपने अहम के कारण उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य