लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 06 September 2022: एकादशी तिथि पर आज इन 4 राशिवालों के लिए बनेगा धन योग, पढ़ें सभी 12 राशियों का फलादेश

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2022 06:41 IST

Aaj Ka Rashifal 06 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज अपने समय का सदुपयोग करें। सोशल मीडिया या फिर इधर उधर के बातों में वक्त जाया न करें। घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। 

वृषभ: आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा आपको उससे नुकसान हो सकता है। आज आप किसी रहस्य का पता लगा सकते हैं।

मिथुन: आज समर्पण की भावना से काम में जुटें। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार होने की संभावना है। हालांकि फिर भी आप परिस्थिति को संभाल ले जाएंगे। 

कर्क: आज आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आज आप थकान महसूस करेंगे। सेहत नाजुक लग सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं।  

सिंह: आज अपने करियर को लेकर मन में दुविधा हो सकती है, लेकिन जल्द ही उसका समाधान भी मिल जाएगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। रिश्ते की बात चल सकती है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या: आज नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। किसी रिश्तेदार के घर में आने से आपको अच्छा महसूस होगा। 

तुला: आज मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप अपने छोटे भाई-बहनों की मदद कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज समाज कल्याण की तरफ आपका रुझान हो सकता है। आज आपके खाते में पैसा बढ़ सकता है। कार्य-व्यापार में आज लाभ प्राप्ति की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। आपका व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

धनु: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफी संवेदनशील होंगे। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे। आपका व्यक्तित्व सभी को अपनी ओर खींचेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

मकर: आज आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। अंत में जल्दबाजी में कोई गड़बड़ भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

कुंभ: आज  इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में आज आपके तरक्की होने की संभावना है। अपने कार्य को लेकर बॉस से प्रशंसा मिलेगी। 

मीन: आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। यदि आप किसी मल्टीनैशनल कंपनी में जॉब करते हैं, तो आपको किसी अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है। पिताजी से रिश्ते मधुर बनेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स