लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 06 October 2021: अमावस्या तिथि आज, ये 3 राशिवाले रहें सावधान, हो सकती है धन हानि

By रुस्तम राणा | Updated: October 6, 2021 07:05 IST

Aaj Ka Rashifal 06 October 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। आज आप थकान महसूस करेंगे। सेहत नाजुक लग सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसलिए उनसे बचकर रहना होगा। 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दिन की शुरूआत में संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। रिश्ते की बात चल सकती है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन: आज आपकी खुशियों में चार चांद लग सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। किसी रिश्तेदार के घर में आने से आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं।

कर्क: आज आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। आप कार्यक्षेत्र में खूब मन लगाकर कार्य करेंगे। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप अपने छोटे भाई-बहनों की मदद कर सकते हैं।

सिंह: आज आपके घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकता है। धन से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। आज आपके खाते में पैसा बढ़ सकता है। कार्य-व्यापार में आज लाभ प्राप्ति की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। 

कन्या: आज आप शांति से अपने कार्य को अंजाम देंगे। निर्णय लेते समय भी आप गंभीर होंगे। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे। आपका व्यक्तित्व सभी को अपनी ओर खींचेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

तुला: आज सोशल मीडिया में आपका समय जाया होगा। अपने कार्य को आप टालते हुए नजर आएंगे। अंत में जल्दबाजी में कोई गड़बड़ भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

वृश्चिक: धन से जुड़े मामलों में आज सफलता मिलेगी। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें लाभ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके तरक्की होने की संभावना है। अपने कार्य को लेकर बॉस से प्रशंसा मिलेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

धनु: कार्यक्षेत्र के लिए आज दिन अनुकूल है। तरक्की होने की संभावना है। यदि आप किसी मल्टीनैशनल कंपनी में जॉब करते हैं, तो आपको किसी अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है। पिताजी से रिश्ते मधुर बनेंगे।

मकर: आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। भाग्य के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। 

कुंभ: आज दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है, सावधानी से काम लेना होगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा आपको उससे नुकसान हो सकता है। आज आप किसी रहस्य का पता लगा सकते हैं।

मीन: आज दिन सामान्य बीतेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार होने की संभावना है। हालांकि फिर भी आप परिस्थिति को संभाल ले जाएंगे। कार्य व्यापार में मुनाफा हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको मशक्कत करनी पड़ेगी।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स