लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 05 September 2022: आज धन मिलने से आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: September 5, 2022 06:40 IST

Aaj Ka Rashifal 05 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। हालांकि धन की बचत करने में कठिनाई का सामना करेंगे। धार्मिक यात्राओं पर जाने की योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़ी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका रहेगी। 

वृषभ: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम को लेकर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अचानक से कोई खोई हुई चीज मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मिथुन: आज आप में से कुछ लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर मजबूर हो सकते हैं। न्यायिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। घरेलू खर्चों से मानसिक तनाव बढ़ेगा। दिन के उतर्राध का समय शुभ है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क: आज लंबी यात्रा के कारण आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आपको सुखद समाचार मिलेंगे, लेकिन सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। शत्रुओं की चाल से बचें। नये काम शुरू करने के लिए भी समय शुभ है। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। 

सिंह: आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता देनी होगी। किसी से कर्ज लेने से बचें और खर्च पर संयम बरतें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। संतान का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा।

कन्या: आज आज बाहरी यात्राओं का दौर रहेगा और यह यात्रा सुखद भी रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। कानूनी और सरकारी मसलों में कोई जोखिम नहीं ले। विरोधियों से दूर रहें। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। धन संपत्ति के बढ़ने की संभावना है। 

तुला:  आज व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने की संभावना है। सोशल मीडिया में सक्रिय दिखाई देंगे। आप दूसरों के सामने अपनी बातों को आत्मविश्वास के साथ रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की सराहना होगी।

वृश्चिक: आज धर्म कर्म के कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। यह समय घर और गाड़ी लेने के लिए भी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्रम में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। घर में किसी के आने से खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है।

धनु: आज आज आप आसानी से पैसा जमा कर सकते हैं, लोगों को दिए गए पुराने कर्ज वापस पा सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने मन को स्थिर रखने का प्रयास करें।

मकर: आज ऑफिस में लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संपत्ति के मामले में आपको हानि हो सकती है। ध्यान से फैसले लेने होंगे। दिन व्यस्त रहने वाला है। खराब रिश्तों में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ: आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुखी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।

मीन: आज आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने का मन बना सकते हैं। रूके हुए धन प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधो में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे तो रिश्ते बेहतर होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स