लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 05 November 2024: आज कन्या राशिवालों की धन संपत्ति के बढ़ने की संभावना, जानें अन्य राशियों का भविष्य

By रुस्तम राणा | Updated: November 5, 2024 09:38 IST

Aaj Ka Rashifal 05 November 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 05 November 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज  जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका रहेगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। धार्मिक यात्राओं पर जाने की योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़ी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज कार्य स्थल पर सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अचानक से कोई खोई हुई चीज मिलने से मन प्रसन्न होगा। काम को लेकर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज घरेलू खर्चों से मानसिक तनाव बढ़ेगा। दिन के उतर्राध का समय शुभ है।  आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की आशंका रहेगी। न्यायिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क दैनिक राशिफल: आज शत्रुओं की चाल से बचें। नये काम शुरू करने के लिए भी समय शुभ है। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। आपको सुखद समाचार मिलेंगे, लेकिन सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। संतान का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा। लव मैटर में सफलता मिलेगी। अगर सिंगल हैं तो आज आपको कोई साथी अच्छा लग सकता है। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। धन संपत्ति के बढ़ने की संभावना है। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कानूनी और सरकारी मसलों में कोई जोखिम नहीं ले। विरोधियों से दूर रहें।  

तुला दैनिक राशिफल: आज आप दूसरों के सामने अपनी बातों को आत्मविश्वास के साथ रखेंगे। व्यापार में किसी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। सो्शल मीडिया में सक्रिय दिखाई देंगे। दिन भर कुल मिलाकर स्थिति सामान्य और सुखद रहने वाली है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज घर में किसी के आने से खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है। आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ संकेत कर रहा है। यह समय घर और गाड़ी लेने के लिए भी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। 

धनु दैनिक राशिफल: आज समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने मन को स्थिर रखने का प्रयास करें। लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। निजी जीवन में घरेलू कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल: आज खराब रिश्तों में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। संपत्ति के मामले में आपको हानि हो सकती है। ध्यान से फैसले लेने होंगे। ओवर ऑल आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपके लिए धनलाभ के संकेत बन रहे हैं। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इसमें सफलता के योग हैं और आप सकारात्मक बने रहेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।

मीन दैनिक राशिफल: आज प्रेम संबंधो में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे तो रिश्ते बेहतर होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए धन प्राप्त होंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स