Horoscope Today 05 November 2021: सूर्य और चंद्रमा तुला राशि में आज, जानें किन राशियों को पहुंचाएंगे लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: November 5, 2021 07:01 IST2021-11-05T07:01:12+5:302021-11-05T07:01:12+5:30

Aaj Ka Rashifal 05 November 2021: किन राशियों के लिए खास है आज का दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 05 November 2021 horoscope today in hindi | Horoscope Today 05 November 2021: सूर्य और चंद्रमा तुला राशि में आज, जानें किन राशियों को पहुंचाएंगे लाभ

दैनिक राशिफल


मेष: आज आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की आशंका रहेगी। न्यायिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। घरेलू खर्चों से मानसिक तनाव बढ़ेगा। दिन के उतर्राध का समय शुभ है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृषभ: आज आपको सुखद समाचार मिलेंगे, लेकिन सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। शत्रुओं की चाल से बचें। नये काम शुरू करने के लिए भी समय शुभ है। नौकरी से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। 

मिथुन: लव मैटर में सफलता मिलेगी। अगर सिंगल हैं तो आज आपको कोई साथी अच्छा लग सकता है। किसी से कर्ज लेने से बचें और खर्च पर संयम बरतें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। संतान का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा।

कर्क: आज आपकी खुशियों में इजाफा होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कानूनी और सरकारी मसलों में कोई जोखिम नहीं ले। विरोधियों से दूर रहें। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। धन संपत्ति के बढ़ने की संभावना है। 

सिंह:  आज दिन भर कुल मिलाकर स्थिति सामान्य और सुखद रहने वाली है। व्यापार में किसी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। सो्शल मीडिया में सक्रिय दिखाई देंगे। आप दूसरों के सामने अपनी बातों को आत्मविश्वास के साथ रखेंगे। 

कन्या: आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ संकेत कर रहा है। यह समय घर और गाड़ी लेने के लिए भी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। घर में किसी के आने से खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है।

तुला: आज सुखद नतीजों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने मन को स्थिर रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक: संपत्ति के मामले में आपको हानि हो सकती है। ध्यान से फैसले लेने होंगे। दिन व्यस्त रहने वाला है। खराब रिश्तों में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।

धनु: आज आपके लिए धनलाभ के संकेत बन रहे हैं। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इसमें सफलता के योग हैं और आप सकारात्मक बने रहेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।

मकर: नौकरी में परिवर्तन के योग के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए धन प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधो में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे तो रिश्ते बेहतर होंगे।

कुंभ:  धार्मिक यात्राओं पर जाने की योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़ी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका रहेगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।

मीन: काम को लेकर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अचानक से कोई खोई हुई चीज मिलने से मन प्रसन्न होगा।

Web Title: Aaj Ka Rashifal 05 November 2021 horoscope today in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे