लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 05 March 2025: आज सहज रूप से पाएंगे कार्य में सफलता, लेकिन इन 2 राशिवालों को रहना होगा सतर्क

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2025 05:17 IST

Aaj Ka Rashifal 05 March 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 05 March 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।  

मेष दैनिक राशिफल: आज नवविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है। अपने गुस्से को शांत रखना होगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। मित्रों से लाभ हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज किसी जरूरी काम में अनुभवी लोगों की सलाह लेना न भूलें। लंबे समय से कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से माध्यम से धनागमन होगा।

कर्क दैनिक राशिफल: आज परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन उत्तम है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जूनियर आपसे मदद मांग सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल: आज मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। अचानक से धन प्राप्त होने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आज लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन को अधिक समय दें। रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल: आज आप अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखें।

मकर दैनिक राशिफल: आज आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। प्रवास होने की संभावना है। किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज घर से निकलते समय कोई जरूर काम चीज भूल सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं अथवा चोटिल हो सकते हैं। कोई मुश्किल फैसला ले सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल: आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत होगी। जीवनसाथी की मदद से घर का कोई जरूरी कार्य संपन्न होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य