लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 September 2022: आज मेष, सिंह सहित इन 6 राशियों को अधिक फायदा, कार्यक्षेत्र में पाएंगे सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: September 4, 2022 06:42 IST

Aaj Ka Rashifal 04 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। खाली समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। 

वृषभ: आज आप और दिन की अपेक्षा आज अधिक व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। आपको आज धन संभाल कर खर्च करना होगा।

मिथुन: आज परिस्थिति आपके विपरीत नजर आएंगी। किसी कानूनी अड़चन में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

कर्क: उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आज अच्छा दिन है। किसी मनोरंजन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

सिंह: आज आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ होगा। प्रॉपर्टी में इजाफा होने की संभावना है। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या: आज आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। किंतु अपनी ऊर्जा को आप सही दिशा में नहीं लगा पाएंगे। निजी समस्याओं को लेकर चिंताएं रहेंगी। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

तुला: आज घर में परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आज कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। हालांकि धन जरूरत से ज्यादा खर्च होगा। धन बचत कर पाने में असफल साबित हो सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज आप सोच-समझकर फैसले लेंगे। आर्थिक हानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है।

धनु: आज आपको बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए। घर की खरीदारी में आज पैसा खर्च होगा। घर का बजट गड़बड़ कर सकता है। नतीजतन आप किसी धन उधार ले सकते हैं।

मकर: आज आपके उदारवादी व्यक्तित्व का लोग फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।

कुंभ: आज आप आध्यात्मिक विषयों पर चिंतन करेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाना हो सकता है। आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

मीन: आज आप लोगों से अपनी योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। भाग्य के सहारे न बैठें बल्कि कर्म करें। यही सिद्धांत आपको कामयाबी की राह में आगे बढ़ाएगा। आज आप ज्ञानी लोगों के संपर्क में आएंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स