लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 May 2025: आज मेष, सिंह और कन्या समेत इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी कामयाबी

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2025 05:11 IST

Aaj Ka Rashifal 04 May 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 04 May 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आप मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज परिजनों के साथ अधिक समय बिताएंगे। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज कोई भी कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

कन्या दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल: आज आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल: दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है बशर्ते आपको मेहनत करनी होगी। अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल: आज यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स