लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 January 2025: आज ये राशिवाले रहे संभलकर, भाग्य कर रहा है अशुभ संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: January 4, 2025 05:37 IST

Aaj Ka Rashifal 04 January 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 04 January 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज सफलता पाने के लिए कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। आर्थिक पक्ष के लिए दिन अच्छा है। नौकरी-पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएँगे।  

कर्क दैनिक राशिफल: आप का दिन अशुभ संकेत कर रहा है। आर्थिक क्षेत्र में किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखें। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों के सहयोग से कोई लंबित कार्य पूरा होगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। 

कन्या दैनिक राशिफल: अपने कार्यक्षेत्र में काम करने में आनंद आएगा। मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा।  

तुला दैनिक राशिफल: आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा।  

धनु दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। 

मकर दैनिक राशिफल: आज का दिन सामान्य परिणाम लेकर आया है। सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंब जनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। 

मीन दैनिक राशिफल: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। माता जी के आशीर्वाद से कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। चल अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स