लाइव न्यूज़ :

Rashifal 4 February, 2021: कैसा रहेगा गुरुवार का दिन आपके लिए, पढ़ें 4 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2021 15:34 IST

Rashifal 4 February, 2021: पंचांग के अनुसार ये माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। दिशा शूल आज दक्षिण दिशा का है। पढ़ें 4 फरवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देकर्क जातकों के लिए अच्छा दिन, लव लाइफ पर विशेष ध्यान देने की जरूरतसिंह जातकों के लिए दिन की शुरुआत भागदौड़ वाली रह सकती है, व्यापार में सफलता के योगमकर जातकों को आर्थिक स्थिति को लेकर चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है

मेष: दिन मिलाजुला रहने वाला है। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर सफलता के आसार हैं।

वृषभ: स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। दिन सामान्य गुजरेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। 

मिथुन: दिन भागदौड़ वाला रहेगा और काम का बोझ परेशान कर सकता है। आलस को त्यागने की जरूरत है। धन के लेन-देन में भी सावधानी बरतें। दूर की यात्रा को टालना बेहतर है।

कर्क: दिन अच्छा रहने वाला है। संपत्ति विवाद से छुटकारा मिल सकता है। परेशानी खत्म होगी। लव लाइफ पर विशेष ध्यान दें और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक विवाद से खुद को दूर रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

सिंह: दिन की शुरुआत भागदौड़ के साथ हो सकती है। उतर्राध में चीजे आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यस्थल पर वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में सफलता के योग हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

कन्या: वाद-विवाद से बच कर रहें। अनावश्यक नुकसान उठाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दान-पुण्य करें। गहरे जल से दूर रहना चाहिए।

तुला: दिन शुभ रहने वाला हैं। मान-सम्मान मिलेगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और प्रगति के योग हैं। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक: आज अपने व्यवहार और वाणी को लेकर सतर्क रहे। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। विवाह के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। 

धनु: ये दिन आपके लिए कुछ संघर्षपूर्ण रहने वाला है। धन को लेकर चिंता होगी। आय के स्रोत में भी कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। नौकरी के प्रोमोशन में व्यवधान आएंगे।

मकर: आर्थिक स्थिति को लेकर चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है। अनचाहा खर्च परेशान कर सकता है। कर्ज लेने से बचें। संतान को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।

कुंभ: समय आपके अनुकूल है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन या भवन सुख प्राप्त हो सकते है। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में किये गये प्रयास में भी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। 

मीन: दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक काम में व्यस्त रह सकते हैं। रचनात्मक प्रयास का फल अच्छा होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स