Aaj Ka Rashifal 04 August 2025: सावन के आखिरी सोमवार को इन 4 राशियों को होने जा रहा है बड़ा धन लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: August 4, 2025 05:25 IST2025-08-04T05:25:11+5:302025-08-04T05:25:11+5:30

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Aaj Ka Rashifal 04 August 2025 On the last Monday of Sawan, these 4 zodiac signs are going to get huge monetary gains | Aaj Ka Rashifal 04 August 2025: सावन के आखिरी सोमवार को इन 4 राशियों को होने जा रहा है बड़ा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 04 August 2025: सावन के आखिरी सोमवार को इन 4 राशियों को होने जा रहा है बड़ा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 04 August 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज कारोबार में विस्तार होगा। मां की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको संतान सुख मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। मन में अशांति का भाव रहेगा और आत्मविश्वास में कमी दिखाई देगी।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज धन खर्च की अधिकता से इनकार नहीं किया जा सकता है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। साथ ही अपनी सेहत का भी विशेष रूप से ध्यान रखें। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज मन में भटकाव की स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनता दिखाई दे सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। परिवारवालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज किसी तरह का आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। 

धनु दैनिक राशिफल: आज अपनी ऊर्जा को आपको सही दिशा में लगाना होगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपको व्यर्थ क्रोध से बचना होगा। किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। 

मीन दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी। धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही बरतना नुकसानदायक हो सकता है।

Web Title: Aaj Ka Rashifal 04 August 2025 On the last Monday of Sawan, these 4 zodiac signs are going to get huge monetary gains

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे