Rashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल
By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2026 05:19 IST2026-04-04T05:19:22+5:302026-04-04T05:19:22+5:30
सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Rashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल
Aaj Ka Rashifal 04 April 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: आज सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर गुप्त शत्रुओं से बचके रहें।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज लव पार्टनर से दिवाली गिफ्ट मिल सकता है। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।
सिंह दैनिक राशिफल: आज यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। साप्ताहांत में कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल: आज आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
तुला दैनिक राशिफल: निवेश सोच-समझकर करना होगा। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: धन मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।
धनु दैनिक राशिफल: अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे। आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।
मकर दैनिक राशिफल: आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल: ससुराल पक्ष से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाना होगा।
मीन दैनिक राशिफल: जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। आपको आज धन संभाल कर खर्च करना होगा। किसी अधूरे कार्य को पूरा करेंगे।