Aaj Ka Rashifal 03 September 2022: आज इन 5 राशिवालों के सितारे बुलंद, देखें क्या इस लिस्ट में है आपकी राशि

By रुस्तम राणा | Updated: September 3, 2022 06:37 IST2022-09-03T06:37:55+5:302022-09-03T06:37:55+5:30

Aaj Ka Rashifal 03 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 03 September 2022 these 5 zodiac sign people get good outcomes today | Aaj Ka Rashifal 03 September 2022: आज इन 5 राशिवालों के सितारे बुलंद, देखें क्या इस लिस्ट में है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal 03 September 2022: आज इन 5 राशिवालों के सितारे बुलंद, देखें क्या इस लिस्ट में है आपकी राशि

मेष: आज आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृषभ: आज व्यापार के क्षेत्र में सामान्य परिणाम प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप में लाभ होगा। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धन खर्च होगा।

मिथुन: आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा। परिवार का साथ पाकर हिम्मत आएगी।

कर्क: आज का दिन छात्रों के लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है। आपको प्रेम जीवन में कुछ सुखद अनुभव प्राप्त होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। 

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। विभिन्न स्रोतों से धनागमन होगा। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।

कन्या: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। सीनियर आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको अपने जज्बातों को काबू करना होगा।

तुला: आज धन बचत कर पाने में सफल होंगे। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक: आज आपका मन अपने काम से विचलित हो सकता है। लेकिन आपको ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। 

धनु: आज धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होगा। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश गमन की संभावना है।

मकर: आज आपका सितारा बुलंद है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। आर्थिक लाभ संभव है। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

कुंभ: आज कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। इस वजह से निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मीन: आज आपके किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। भाग्य के चलते काम पूरे होगें। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में गुरुजनों का पूर्ण आशीर्वाद मिलेगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। 

Web Title: Aaj Ka Rashifal 03 September 2022 these 5 zodiac sign people get good outcomes today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे