लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 01 September 2022: मिथुन राशिवालों को आज होगा धनलाभ, दैनिक राशिफल से जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: September 1, 2022 06:42 IST

Aaj Ka Rashifal 01 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज कामकाज में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं। छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृष: आज कार्यस्थल पर किसी मुद्दे को लेकर सहकर्मियों से चर्चा करेंगे। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। नये कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे संयोग हैं।

मिथुन: आज धनलाभ हो सकता है। विभिन्न माध्यमों से आपके पास धन आ सकता है। किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। निजी संबंधों को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।  

कर्क: आज आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। कार्यक्षेत्र में अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक मेहनत करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना है।

सिंह: आज सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस में साथी आपके अच्छे कार्य की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। मामले में जीत की प्रबल संभावना है। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी।

कन्या: आज आपको अपने अधिकारों के लिए मुखर होना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

तुला: आज अपनी निजी समस्याओं को लेकर दुखी हो सकते हैं। नौकरी परिवर्तन की आस पूरी होने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र कमजोर रहेगा। किसी से धन उधार ले सकते हैं।  

वृश्चिक: आज आप अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध स्थानांतरण हो सकता है। मन किसी बात से खिन्न हो सकता है।

धनु: आज कामकाज सही चलेगा। अच्छा मुनाफा होगा। किंतु धन खर्च की प्रबल संभावना है। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यात्रा के कारण आप थकान महसूस कर सकते हैं। 

मकर: आज धार्मिक विषयों पर किसी से गहन चर्चा वार्ता हो सकती है। नौकरी में भी पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

कुंभ: आज प्रेम जीवन में आनंद आएगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। अपने काम पर फोकस करना होगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।

मीन: आज समय बर्बाद हो सकता है। किंतु यह आपको निर्णय लेना होगा कि आप अपना कीमती समय कहां जाया करता हैं। मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स