लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: नए महीने का पहला दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 1 जुलाई का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2020 06:58 IST

आज का राशिफल: जुलाई महीने का ये पहला दिन है। आज का दिन मेष, कन्या, मकर मीन जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। पढ़िए 1 जुलाई का रााशिफल।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृषभ जातकों को भूमि, वाहन, स्थायी संपत्ति से लाभ मिलने की संभावनामिथुन जातकों के लिए भी अच्छा दिन, कर्क जातक अपने क्रोध पर रखें संयम

मेष- नए महीने का ये पहला दिन थोड़ा मुश्किलों भरा रहने वाला है। कर्मक्षेत्र और कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेश जातक को भी कुछ मुश्किल हालात देखने पड़ सकते हैं। ऐसे में धैर्य रखने की जरूरत है। मानसिक तनाव रह सकता है। संतान पक्ष की उन्नति होगी और इससे आपको खुशी मिलेगी।

वृषभ- भूमि, वाहन, स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आर्थिक विकास होगा। वाहन क्रय-विक्रय का योग निर्माण होता है। नौकरीपेशा और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन मध्यम है।

मिथुन- नौकरीपेशा जानत को तरक्की, व्यापार में अनुकूलता प्राप्त होगी। आर्थिक विकास होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान भी दीजिए।

कर्क- आज क्रोध पर संयम रखें। इससे बने हुए काम भी बिगड़ने की आशंका रहेगी। व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।  सिंह- कार्य स्थल पर विवाद संभव है। इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातक को नये अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। रूका हुआ धन मिल सकता है।

कन्या- नौकरीपेशा जातक को मानसिक तनाव, चिंतन रह सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा है। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पैरों में दर्द, उदरजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। 

तुला- व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेश जातक के लिए भी दिन अच्छा है। अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष को प्रगति मिलेगी। दूर की यात्रा को हालांकि टालना बेहतर है। विवादों से दूर रहें।

वृश्चिक- कार्य स्थल में विस्तार हो सकता है। कारोबार-व्यापार में निवेश की स्थति बन रही है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से शल्य चिकित्सा के योग निर्माण हो रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु- आर्थिक और मानसिक तौर पर दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक को उन्नति के भी योग हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दर्दजन्य, उदरजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। 

मकर- ये दिन कुछ चुनौतियों भरा है। नौकरी, व्यापार, कार्य-स्थल में अतिरिक्त जवाबदारी होगी। हालांकि, उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से रक्तजन्य रोग परेशान करे सकते हैं। 

कुंभ- आज आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। विशेष कार्यों में धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और लाभ मिलेगा। गहरे जल से दूर रहें।

मीन- मानसिक चिंतन रह सकता है। संपत्ति से संबंधित कष्ट हो सकता है। गैर-जरूरी विवाद में खुद को न उलझाएं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतन व खर्चों में वृद्धि रहेगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य