लाइव न्यूज़ :

आज का पंचांग: राहु काल का समय, शुभ मुहूर्त और दिशा शूल, पढ़िए 6 सितंबर, 2019 का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 06:59 IST

Aaj Ka Panchang: दिल्ली क्षेत्र के लिए दिशा शूल आज पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। दिल्ली में अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.54 बजे से 12.44 तक का है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का पंचांग: आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 10.46 बजे शुरू हैविजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.24 बजे से 3.14 तक होगा

आज 6 सितंबर, 2019 (शुक्रवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 10.46 बजे से शुरू होगा और यह दोपहर बाद 12.19 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के शुक्ल पक्ष की यह अष्टमी तिथि है जो रात 08.43 तक जारी रहेगी। इसके बाद नवमी की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.54 बजे से 12.44 तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.05 बजे और सूर्यस्त शाम 06.34 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.24 बजे से 3.14 तक होगा। अमृत काल शाम 07.53 बजे से 09.32 तक है। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर10.52 AM से 12.25 PM
पटना10.15 AM से 11.48 AM
लखनऊ10.31 AM से 12.05 PM
नई दिल्ली10.46 AM से 12.19 PM
मुंबई11.05 AM से 12.37 PM
उज्जैन10.52 AM से 12.25 PM
कोलकाता10.02 AM से 11.35 AM

आज राधाष्टमी और दुर्वाष्टमी का व्रत

आज राधाष्टमी और दुर्वाष्टमी का व्रत है। मान्यता है कि भगवान कृष्ण के जन्म के 15वें दिन श्री राधारानी जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधाष्टमी व्रत किया जाता है। इस दिन व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और संतान सुख की प्राप्त होता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्वाष्टमी भी मनाई जाती है। इस दिन उमा सहित शिव का पूजन करें। 

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स