आज का पंचांग: आज राहु काल का समय क्या है? पढ़िए 5 अगस्त, 2019 का पंचांग और कैलेंडर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 07:57 IST2019-08-05T07:57:00+5:302019-08-05T07:57:00+5:30
विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.40 बजे से 3.33 तक होगा। वही, अमृत काल शाम 6.17 बजे से 7.46 तक होगा। आज नाग पंचमी का भी पावन पर्व है।

5 अगस्त, 2019 का पंचांग और कैलेंडर
आज 5 अगस्त, 2019 (सोमवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 7.28 बजे से है और यह 09.08 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में हैं। सावन मास के शुक्ल पक्ष की यह पंचमी तिथि है जो दोपहर 3.55 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी।
यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) 12.00 बजे से 12.54 PM तक रहेगा। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.48 और सूर्यस्त शाम 7.05 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.40 बजे से 3.33 तक होगा। वही, अमृत काल शाम 6.17 बजे से 7.46 तक होगा।
आज का राहु काल
| शहर | राहु काल |
| जयपुर | 7.36 AM से 9.15 AM |
| पटना | 7.00 AM से 8.38 AM |
| लखनऊ | 7.15 AM से 8.54 AM |
| नई दिल्ली | 7.28 AM से 9.07 AM |
| मुंबई | 7.56 AM से 9.32 AM |
| उज्जैन | 7.40 AM से 9.17 AM |
| कोलकाता | 6.50 AM से 8.27 AM |
आज नाग पंचमी का पर्व
आज नागपंचमी हैं। यह पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। नाग को भगवान शिव के आभूषण के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में सावन में नागों की पूजा इस मौके को और भी महत्वपूर्ण बना देती है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने से नाग देवता खुश होते हैं। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष कम होता है।