आज का पंचांग: आज के राहु काल और शुभ मुहूर्त का समय, देखिए 30 जुलाई 2019 का पंचांग और कैलेंडर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 07:27 IST2019-07-30T07:27:52+5:302019-07-30T07:27:52+5:30
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दोपहर 12.01 बजे से 12.54 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.45 और सूर्यस्त शाम 7.10 बजे है।

30 जुलाई, 2019 का पंचांग
आज 30 जुलाई, 2019 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 03.48 बजे से शुरू होगा और शाम 05.29 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य पुष्य नक्षत्र में हैं। सावन मास के कृष्ण पक्ष की यह चतुर्दशी तिथि है। साथ ही आज सावन की शिवरात्रि का भी त्योहार है।
यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दोपहर 12.01 बजे से 12.54 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.45 और सूर्यस्त शाम 7.10 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.41 बजे से 3.35 तक होगा। वहीं, अमृत काल शाम 7.27 बजे से 8.57 बजे तक होगा।
आज का राहु काल
| शहर | राहु काल |
| जयपुर | 3.53 PM से 5.33 PM |
| पटना | 3.14 PM से 4.54 PM |
| लखनऊ | 3.32 PM से 5.11 PM |
| नई दिल्ली | 3.48 PM से 5.29 PM |
| मुंबई | 3.58 PM से 5.34 PM |
| उज्जैन | 3.49 PM से 5.28 PM |
| कोलकाता | 2.58 PM से 4.36 PM |
आज शिवरात्रि का त्योहार
आज सावन की शिवरात्रि का भी त्योहार है। फाल्गुन महीने में पड़ने वाली महाशिवरात्रि के साथ-साथ सावन की शिवरात्रि का भी बहुत महत्व है। मान्यता है कि सावन में शिवरात्रि की पूजा करने और भगवान शिव को जल चढ़ाने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस बार सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 2.00 बजे तक है। वैसे यह पूरा दिन ही बहुत शुभ माना गया है।