आज का पंचांग: दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद इतने बजे से होगा शुरू, पढ़िए 28 अगस्त का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 07:00 IST2019-08-28T07:00:24+5:302019-08-28T07:00:24+5:30

Aaj Ka Panchang: सूर्य माघ नक्षत्र में हैं। वहीं, तिथि की बात करें तो भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी रात 11.28 बजे तक है। इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत होगी।

aaj ka panchang in hindi 28th August 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | आज का पंचांग: दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद इतने बजे से होगा शुरू, पढ़िए 28 अगस्त का पंचांग

28 अगस्त, 2019 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: आज दिल्ली में दोपहर 12.22 से शुरू होगा राहु काल रात 11.28 बजे तक त्रयोदशी, आज भगवान शिव का प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी है

आज 28 अगस्त, 2019 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर 12.22 बजे से शुरू होगा और यह 01.58 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य माघ नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज रात 11.28 बजे तक है। इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई भी नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.01 बजे और सूर्यस्त शाम 06.44 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.29 बजे से 3.20 तक होगा। अमृत काल शाम 05.09 बजे से 06.35 तक है। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर12.28 PM से 02.03 PM
पटना 11.51 AM से 01.25 PM
लखनऊ12.07 PM से 01.42 PM
नई दिल्ली12.22 PM से 01.58 PM
मुंबई12.40 PM से 02.13 PM
उज्जैन12.28 PM से 02.02 PM
कोलकाता11.38 PM से 01.12 PM

आज का त्योहार

आज भगवान शिव के महत्वपूर्ण व्रत में एक प्रदोष है। हर मास के प्रत्येक पक्ष की त्रयोदशी को किये जाने वाले इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव खुश होते हैं और समस्याओं से दूर करते हैं। त्रयोदशी को तेरस भी कहते हैं। इसलए कई जगहों पर प्रदोष व्रत को तेरस भी कहा जाता है। खास बात ये है कि प्रदोष व्रत के साथ-साथ मासिक शिवरात्रि भी आज ही है।

Web Title: aaj ka panchang in hindi 28th August 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे