25 जुलाई, 2019 का पंचांग: आज कितने बजे से शुरू होगा राहु काल और क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 06:46 IST2019-07-25T06:46:43+5:302019-07-25T06:46:43+5:30

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.42 और सूर्यस्त शाम 7.13 बजे है।

aaj ka panchang in hindi 25th july 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | 25 जुलाई, 2019 का पंचांग: आज कितने बजे से शुरू होगा राहु काल और क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए

25 जुलाई, 2019 का पंचांग

आज 25 जुलाई, 2019 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर 02.09 बजे से शुरू हो जाएगा और 3.50 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य पुष्य नक्षत्र में हैं। सावन मास के कृष्ण पक्ष की यह अष्टमी तिथि है जो शाम 7.21 बजे तक रहेगी और फिर नवमी शुरू हो जाएगा।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण का है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.42 और सूर्यस्त शाम 7.13 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.43 बजे से 3.37 तक रहेगा। वहीं, अमृत काल सुबह 9.53 बजे से 11.37 बजे तक रहेगा।

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर2.14 PM से 3.54 PM
पटना1.36 PM से 3.16 PM
लखनऊ1.53 PM से 3.33 PM
नई दिल्ली2.09 PM से 3.50 PM
मुंबई 2.22 PM से 3.59 PM
उज्जैन2.12 PM से 3.50 PM
कोलकाता1.21 PM से 3.00 PM

Web Title: aaj ka panchang in hindi 25th july 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे