लाइव न्यूज़ :

आज का पंचांग: आज राहु काल कितने बजे से है और क्या है अभिजीत मुहूर्त, पढ़िए 23 अगस्त का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 07:11 IST

Aaj Ka Panchang: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.58 बजे से है और यह 12.49 तक रहेगा। आज जन्माष्टमी का भी त्योहार है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का पंचांग: नई दिल्ली के क्षेत्र में आज राहु काल 10.47 बजे से शुरू होगाआज जन्माष्टमी का भी त्योहार है, कल भी कई क्षेत्रों में यह त्योहार मनाया जाएगा

आज 23 अगस्त, 2019 (शुक्रवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 10.47 बजे से शुरू होगा और यह 12.24 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य माघ नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि आज सुबह 8.09 बजे तक ही है। इसके बाद अष्टमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.58 बजे से है और यह 12.49 तक रहेगा। नई दिल्ली में सूर्योदय 5.58 बजे और सूर्यस्त शाम 06.49 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.32 बजे से 3.23 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर10.53 AM से 12.29 PM
पटना10.16 AM से 11.52 AM
लखनऊ10.33 AM से 12.09 PM
नई दिल्ली10.47 AM से 12.44 PM
मुंबई11.07 AM से 12.41 PM
उज्जैन10.54 AM से 12.29 PM
कोलकाता10.04 AM से 11.39 AM

आज जन्माष्टमी का त्योहार

आज जन्माष्टमी का भी त्योहार है। हालांकि, कई क्षेत्रों में यह कल यानी 24 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता रहा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में करीब 5000 साल पहले धरती पर जन्म लिया था। पंचांग गणना के अनुसार भगवान कृष्ण का जब जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।

टॅग्स :आज का पंचांगभगवान कृष्णजन्माष्टमी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य