लाइव न्यूज़ :

आज का पंचांग: आज राहु काल कितने बजे शुरू होगा, पढ़िए 15 अगस्त, 2019 का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 05:47 IST

Aaj Ka Panchang: यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।

Open in App

आज 15 अगस्त, 2019 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 02.03 बजे से शुरू होगा और यह 03.41 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में हैं। सावन मास के शुक्ल पक्ष की यह पूर्णिमा तिथि है जो शाम 05.59 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद सावन खत्म हो जाएगा और भाद्र मास की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.59 बजे से 12.52 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 5.54 बजे और सूर्यस्त शाम 06.57 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.36 बजे से 3.28 तक होगा। वही, अमृत काल रात 11.17 बजे से 01.05 बजे तक होगा। आईए, नजर डालते हैं कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

शहरराहु काल
जयपुर02.09 PM से 03.46 PM
पटना01.31 PM से 03.08 PM
लखनऊ01.48 PM से 03.25 PM
नई दिल्ली02.03 PM से 03.41 PM
मुंबई02.18 PM से 03.53 PM
उज्जैन02.07 PM से 03.44 PM
कोलकाता01.17 PM से 03.53 PM

आज रक्षा बंधन का त्योहार

आज रक्षा बंधन का पावन त्योहार भी है। भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक के इस त्योहार को हर साल सावन के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार राखी बांधने को लेकर शुभ मुहूर्त काफी लंबा है। कई सालों के बाद यह पहली बार होगा जब राखी के मौके पर भद्रा का भी साया नहीं होगा। इसलिए यह रक्षाबंधन खास हो गया है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस बार सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा और शाम 6.01 बजे तक बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।

टॅग्स :आज का पंचांगरक्षाबन्धन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य