लाइव न्यूज़ :

आज का पंचांग: आज राहु काल और अभिजीत मुहूर्त का क्या है समय, पढ़िए 12 सितंबर का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 06:35 IST

Aaj Ka Panchang: आज दिल्ली क्षेत्र में दिशा शूल दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। वहीं, दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 01.50 बजे से शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआज का पंचांग: दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 01.50 बजे से शुरू हो रहा हैविजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.20 बजे से 3.10 तक होगा

Aaj Ka Panchang: आज 12 सितंबर, 2019 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 01.50 बजे से शुरू होगा और यह 03.22 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के शुक्ल पक्ष की यह चतुर्दशी तिथि है।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.53 बजे से 12.42 तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.08 बजे और सूर्यस्त शाम 06.27 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.20 बजे से 3.10 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर01.55 PM से 03.27 PM
पटना01.18 PM से 02.50 PM
लखनऊ01.35 PM से 03.07 PM
नई दिल्ली01.50 PM से 03.22 PM
मुंबई02.06 PM से 03.38 PM
उज्जैन01.55 PM से 03.27 PM
कोलकाता01.05 PM से 02.36 PM

आज अनंत चतुर्दशी का व्रत और गणेश विसर्जन भी

भगवान विष्णु को समर्पित अनंत चतुर्दशी का व्रत आज है। इसी दिन गणपति के विसर्जन के साथ ही गणेशोत्सव का भी समापन हो जाएगा। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को किया जाता है। इस बार अनंत चतुर्दशी के दिन गुरुवार होने से इस बार इस व्रत का और महत्व बढ़ गया है। 

अनंत चतुर्दशी के दिन श्रीहरि की पूजा के बाद पुरुष दाएं जबकि स्त्रियां बाएं हाथ में 'अनंत धागा' धारण करती हैं। मान्यता है कि लगातार 14 साल अनंत चतुर्दशी का व्रत करने से भक्तों के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स