लाइव न्यूज़ :

पंचांग 16 जुलाई: आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर कितने बजे से राहु काल, देखिए आज का कैलेंडर और पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 08:12 IST

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) 12.00 बजे से 12.54 के बीच है। वहीं, राहु काल दोपहर बाद 3.52 बजे से शुरू हो जाएगा और 5.34 बजे तक रहेगा।

Open in App

आज 16 जुलाई, 2019 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज गुरू पूर्णिमा का भी पर्व है। साथ ही आज मध्य रात्रि के बाद चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 3.52 बजे से शुरू हो जाएगा और 5.34 बजे तक रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। यह भी ध्यान में रखना जरूरी है कि शाम 4.31 बजे से चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। ऐसे में मूर्ति स्पर्श और दूसरे शुभ काम करने की मनाही है।

सूर्य आज पुनर्वसु नक्षत्र में हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की यह पूर्णिमा तिथि है। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल आज उत्तर का है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) 12.00 बजे से 12.54 के बीच है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.38 और सूर्यस्त शाम 7.16 बजे है। विजय मुहूर्त आज दोपहर बाद 2.44 बजे से 3.38 तक रहेगा।

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर3.56 PM से 5.37 PM
पटना3.17 PM से 4.58 PM
नई दिल्ली3.52 PM से 5.34 PM
लखनऊ3.35 PM से 5.16 PM
मुंबई 4.00  PM से 5.37 PM
उज्जैन3.52 PM से 5.31 PM
कोलकाता3.01 PM से 4.40 PM

आज गुरु पूर्णिमा का पर्व

आज गुरु पूर्णिमा का पर्व है। इस मौके पर गुरु की पूजा का महत्व है। कई धर्मों में गुरु की महिमा ईश्वर से भी बड़ी बताई गई है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन को महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्मदिवस भी मनाया जाता है। साथ ही सभी 18 पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास को माना जाता है। वेदों को विभाजित करने का भी श्रेय व्यास जी को जाता है। गुरु पूर्णिमा के बाद आज आधी रात से चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण रात 1.31 बजे से शुरू होगा और इसका सूतक शाम 4.31 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके बाद 17 जुलाई से सावन का महीना भी शुरू हो रहा है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य