लाइव न्यूज़ :

आज का पंचांग: होलिका दहन पर आज कब है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, लक्ष्मी जयंती भी आज, पढ़ें 9 मार्च का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 07:11 IST

आज का पंचांग: फाल्गुन माह की आज पूर्णिमा तिथि है। इसलिए आज होलिका दहन के साथ-साथ लक्ष्मी जयंती का भी व्रत है। आज के दिन को छोटी होली भी कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज का पंचांग: नई दिल्ली में राहु काल सुबह में 08.06 बजे से शुरू होगादिशा शूल आज पूरब का, विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से

Panchang 9 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 9 मार्च, 2020 (सोमवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है जो रात 11.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद चैत्र की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। 

चैत्र के पहले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है जबकि आज होलिका दहन है। इसे छोटी होली भी कहते हैं। आज ही लक्ष्मी जयंती भी है। दक्षिण भारत में मुख्य तौर पर मनाये जाने वाले लक्ष्मी जयंती को लेकर मान्यता है कि इसी दिन लक्ष्मी जी का अवतार समुद्र मंथन से हुआ था।

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह में 08.06 बजे से शुरू होगा और 09.35 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.08 बजे से 12.55 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 06.37 बजे और सूर्यास्त 06.26 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.17 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल जयपुर           08:11 AM से 09:40 AMपटना            07:33 AM से 09:02 AMलखनऊ       07:51 AM से 09:19 AMभोपाल          08:04 AM से 09:33 AMमुंबई            08:21 AM से 09:50 AM

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिष शास्त्रहोली
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स