आज का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, कब से है राहु काल, पढ़ें 8 मार्च का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2020 07:09 IST2020-03-08T07:09:48+5:302020-03-08T07:09:48+5:30
आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दिन में 04.57 बजे से शुरू होगा और 06.25 बजे तक रहेगा। पढ़ें 8 मार्च का पंचांग

8 मार्च का पंचांग
Panchang 8 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 8 मार्च, 2020 (रविवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसलिए आज मासिक शिवरात्रि का भी व्रत है। चतुर्दशी तिथि का समापन 9 मार्च को यानी कल तड़के 3.03 बजे होगा। इसके बाद पूर्णिमा की शुरुआत हो जाएगी।
आज का पंचांग: कब से राहु काल
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दिन में 04.57 बजे से शुरू होगा और 06.25 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.08 बजे से 12.56 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 06.38 बजे और सूर्यास्त 06.25 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.17 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 05:03 PM से 06:32 PM
पटना 04:26 PM से 05:55 PM
लखनऊ 04:43 PM से 06:11 PM
भोपाल 04:58 PM से 06:27 PM
मुंबई 05:17 PM से 06:46 PM