Panchang 8 February 2020, Aaj Ka panchang: आज 8 फरवरी, 2020 (शनिवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है जो शाम 04.01 बजे खत्म होगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। माघ पूर्णिमा हालांकि 9 फरवरी यानी कल मनाई जाएगी।
आज का पंचांग: कब से राहु काल
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 09.50 बजे से शुरू होगा और ये 11.12 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) 12.13 बजे से 12.57 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.05 बजे और सूर्यास्त शाम 06.05 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.25 बजे से 3.09 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल जयपुर 09:55 AM से 11:18 AMपटना 09:17 AM से 10:40 AMलखनऊ 09:34 AM से 10:58 AMभोपाल 09:46 AM से 11:10 AMमुंबई 10:02 AM से 11:27 AM