आज का पंचांग: माघ के शुक्ल पक्ष की आज दशमी तिथि, कब से है राहु काल और शुभ मुहूर्त, पढ़ें 4 फरवरी का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 07:03 IST2020-02-04T07:03:10+5:302020-02-04T07:03:10+5:30
आज का पंचांग: दिशा शूल आज उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। सूर्य अभी श्रावण नक्षत्र में हैं।

आज का पंचांग: पढ़ें 4 फरवरी 2020 का पंचांग
Panchang 4 February 2020, Aaj Ka panchang: आज 4 फरवरी, 2020 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है जो रात 09.49 बजे खत्म होगी। इसके बाद एकादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी।
आज का पंचांग: कब से राहु काल
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 03.19 बजे से शुरू होगा और ये 04.40 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य श्रावण नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दोपहर 12.13 बजे से 12.57 तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.08 बजे और सूर्यास्त शाम 06.02 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.24 बजे से 3.08 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 03:26 PM से 04:48 PM
पटना 02:49 PM से 04:12 PM
लखनऊ 03:05 PM से 04:28 PM
भोपाल 03:22 PM से 04:46 PM
मुंबई 03:43 PM से 05:08 PM