आज का पंचांग: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें कब है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 07:17 IST2020-02-28T07:17:09+5:302020-02-28T07:17:09+5:30
आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 11.07 बजे से शुरू होगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दिन में 12.11 बजे से 12.57 तक का है।

पढ़ें 28 फरवरी का पंचांग
Panchang 28 February 2020, Aaj Ka panchang: आज 28 फरवरी, 2020 (शुक्रवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है जो कल सुबह 09.09 बजे खत्म होगी। इसके बाद षष्ठी की शुरुआत हो जाएगी।
आज का पंचांग: कब से राहु काल
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 11.07 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12.34 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य शताभिषा नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.11 बजे से 12.57 तक का है। राजधानी में सूर्योदय 06.48 बजे और सूर्यास्त शाम 06.20 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 2.29 बजे से 3.15 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 11:13 AM से 12:40 PM
पटना 10:35 AM से 12:02 PM
लखनऊ 10:52 AM से 12:19 PM
भोपाल 11:06 AM से 12:33 PM
मुंबई 11:23 AM से 12:51 PM