Aaj Ka Panchang: आज दिल्ली में कब से राहु काल और क्या है दिशा शूल, पढ़ें 28 दिसंबर का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2019 07:38 IST2019-12-28T07:38:39+5:302019-12-28T07:38:39+5:30
Aaj Ka Panchang: आज दिल्ली में अभिजीत मुहूर्त दिन में 12.02 बजे से 12.43 बजे तक का है। वहीं, राहु काल सुबह 09.48 बजे से शुरू होगा।

Aaj Ka Panchang: जानें क्या कहता है 28 दिसंबर का पंचांग
Aaj Ka Panchang: आज 28 दिसंबर, 2019 (शनिवार) का पंचांग आप यहां देख सकते हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 09.48 बजे से शुरू होगा और ये 11.05 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य मूल नक्षत्र में है। ये पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है जो सुबह 11.10 बजे तक है। इसके बाद तृतीया की शुरुआत हो जाएगी। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है।
दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.02 बजे से 12.43 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.13 बजे और सूर्यास्त शाम 05.32 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.06 बजे से 2.47 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 09:51 AM से 11:10 AM
पटना 09:13 AM से 10:32 AM
लखनऊ 09:31 AM से 10:49 AM
भोपाल 09:41 AM से 11:01 AM
मुंबई 09:55 AM से 11:17 AM