आज का पंचांग: आज से गुप्त नवरात्रि, 25 जनवरी के पंचांग से जानिए आज के राहु काल और अभिजीत मुहूर्त का समय
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 07:30 IST2020-01-25T07:30:59+5:302020-01-25T07:30:59+5:30
आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 09.53 बजे से शुरू होगा और ये 11.13 बजे तक रहेगा। पढ़ें 25 जनवरी का पंचांग

25 जनवरी का पंचांग
Panchang 25th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 25 जनवरी, 2020 का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है जो 26 जनवरी को तड़के 4.31 बजे खत्म होगा। इसके बाद द्वितीय तिथि की शुरुआत होगी। आज से गुप्त नवरात्रि की भी शुरुआत हो रही है।
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 09.53 बजे से शुरू होगा और ये 11.13 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य श्रावण नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पूरब दिशा का है।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.12 बजे से 12.55 बजे तक है। राजधानी में सूर्योदय 7.13 बजे और सूर्यास्त शाम 05.54 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.20 बजे से 3.03 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 09:57 AM से 11:18 AM
पटना 09:19 AM से 10:40 AM
लखनऊ 09:37 AM से 10:58 AM
भोपाल 09:47 AM से 11:10 AM
मुंबई 10:03 AM से 11:27 AM