आज का पंचांग: पापनमोचिनी एकादशी पर आज राहु काल कब से है, पढ़ें 19 मार्च का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2020 07:12 IST2020-03-19T07:12:10+5:302020-03-19T07:12:10+5:30
आज का पंचांग: हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। दिल्ली में राहु काल दोपहर 2 बजे से है। दिशा शूल दक्षिण दिशा का है।

आज पापमोचिनी एकादशी, पढ़ें 19 मार्च का पंचांग
Panchang 19 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 19 मार्च, 2020 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जिसका समापन 20 मार्च को सुबह 5.59 बजे होगा। आज पापमोचिनी एकादशी व्रत भी है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पापों और कष्टों का नाश होता है।
आज का पंचांग: कब से राहु काल
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 02.00 बजे से 03.30 बजे तक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2077 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.05 बजे से है और ये 12.53 बजे तक रहेगा। राजधानी में सूर्योदय 06.26 बजे और सूर्यास्त 06.32 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.18 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 02:05 PM से 03:36 PM
पटना 01:28 PM से 02:59 PM
लखनऊ 01:45 PM से 03:16 PM
भोपाल 01:59 PM से 03:30 PM
मुंबई 02:17 PM से 03:48 PM