आज का पंचांग: सूर्य आज रात बदलेंगे नक्षत्र, कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़े 17 मार्च का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 17, 2020 07:21 AM2020-03-17T07:21:48+5:302020-03-17T07:21:48+5:30

आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 03.30 बजे से 05.00 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त दिन में 12.05 बजे से है।

aaj ka panchang 17 March in hindi calander 2020 rahu kaal time muhurat in delhi patna jaipur mumbai | आज का पंचांग: सूर्य आज रात बदलेंगे नक्षत्र, कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़े 17 मार्च का पंचांग

17 मार्च का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: सूर्य रात 8.29 बजे तक पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में होंगे, इसके बाद होगा बदलावदिशा शूल आज उत्तर दिशा का है, विजय मुहूर्त दिल्ली में 02.30 बजे से

Panchang 17 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 17 मार्च, 2020 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है जो बुधवार (18 मार्च) को तड़के 03.23 बजे तक है। इसके बाद दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। 

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 03.30 बजे से 05.00 बजे तक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य रात 8.29 बजे तक पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। इसके बाद वे उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करेंगे। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2077 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.05 बजे से 12.54 बजे तक है। राजधानी में सूर्योदय 06.28 बजे और सूर्यास्त 06.31 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.18 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 
जयपुर           03:36 PM से 05:06 PM
पटना            02:59 PM से 04:29 PM
लखनऊ       03:15 PM से 04:46 PM
भोपाल          03:30 PM से 05:00 PM
मुंबई            03:48 PM से 05:15 PM

Web Title: aaj ka panchang 17 March in hindi calander 2020 rahu kaal time muhurat in delhi patna jaipur mumbai

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे