आज का पंचांग: शीतला अष्टमी पर आज कब से है राहु काल और शुभ मुहूर्त, पढ़िए 16 मार्च का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2020 08:33 IST2020-03-16T08:33:44+5:302020-03-16T08:33:44+5:30
आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 08.00 बजे से 09.30 बजे तक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

पढ़ें 16 मार्च का पंचांग
Panchang 16 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 16 मार्च, 2020 (सोमवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है जो मंगलवार (17 मार्च) को तड़के 02.59 बजे तक है। इसके बाद नवमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज शीतला अष्टमी का भी व्रत है। शीतला माता को रोगों को नष्ट करने वाली देवी माना गया है।
आज का पंचांग: कब से राहु काल
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 08.00 बजे से 09.30 बजे तक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2077 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.06 बजे से 12.54 बजे तक है। राजधानी में सूर्योदय 06.29 बजे और सूर्यास्त 06.30 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.18 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 08:05 AM से 09:35 AM
पटना 07:28 AM से 08:58 AM
लखनऊ 07:45 AM से 09:15 AM
भोपाल 07:58 AM से 09:29 AM
मुंबई 08:16 AM से 09:46 AM