आज का पंचांग: राहु काल, दिशा शूल और अभिजीत मुहूर्त आज कब से है, 16 जनवरी के पंचांग से जानें सबकुछ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 07:15 IST2020-01-16T07:15:32+5:302020-01-16T07:15:32+5:30
आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 01.50 बजे से शुरू होगा और ये करीब डेढ़ घंटे 03.09 बजे तक रहेगा।

16 जनवरी, 2020 का पंचांग
Panchang 16th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 16 जनवरी, 2020 का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज से माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 9.41 बजे तक ही है। इसके बाद सप्तमी की शुरुआत होगी।
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 01.50 बजे से शुरू होगा और ये करीब डेढ़ घंटे 03.09 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये दक्षिण दिशा का है।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.10 बजे से 12.52 बजे तक है। राजधानी में सूर्योदय 7.15 बजे और सूर्यास्त शाम 05.47 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.16 बजे से 2.58 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 01:56 PM से 03:16 PM
पटना 01:20 PM से 02:40 PM
लखनऊ 01:36 PM से 02:56 PM
भोपाल 01:52 PM से 03:13 PM
मुंबई 02:11 PM से 03:35 PM