आज का पंचांग: खरमास की आज से होगी शुरुआत, जानिए कब से है राहु काल, अभिजीत और विजय मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2020 09:10 IST2020-03-14T09:10:48+5:302020-03-14T09:10:48+5:30

आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.06 बजे से 12.54 बजे तक है। आज से खरमास की भी शुरुआत है। पढ़ें 14 मार्च का पंचांग..

aaj ka panchang 14 March in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya | आज का पंचांग: खरमास की आज से होगी शुरुआत, जानिए कब से है राहु काल, अभिजीत और विजय मुहूर्त

14 मार्च का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: सूर्य का आज राशि परिवर्तन, मीन राशि में होगा प्रवेश दिल्ली में राहु काल सुबह 09.31 बजे से शुरू होगा, दिशा शूल पूरब का होगा

Panchang 14 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 14 मार्च, 2020 (शनिवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसका समापन 15 मार्च यानी कल तड़के 4.25 बजे होगा। इसके बाद सप्तमी की शुरुआत होगी। बहरहाल आज से खरमास की भी शुरुआत हो रही है। दरअसल सूर्य आज अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं और वे मीन में अगले एक महीने के लिए प्रवेश कर जाएंगे।

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 09.31 बजे से शुरू होगा और 11.01 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2077 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.06 बजे से 12.54 बजे तक है। राजधानी में सूर्योदय 06.32 बजे और सूर्यास्त 06.29 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.18 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 
जयपुर           09:37 AM से 11:06 AM
पटना            08:59 AM से 10:29 AM
लखनऊ       09:16 AM से 10:46 AM
भोपाल          09:30 AM से 11:00 AM
मुंबई            09:48 AM से 11:18 AM

Web Title: aaj ka panchang 14 March in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे