आज का पंचांग: चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 8.50 बजे तक, जानें कब है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2020 07:22 IST2020-03-13T07:22:36+5:302020-03-13T07:22:36+5:30
आज का पंचांग: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.07 बजे से 12.55 बजे तक है। पढ़ें 13 मार्च का पंचांग

13 मार्च, 2020 का पंचांग
Panchang 13 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 13 मार्च, 2020 (शुक्रवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 8.50 बजे तक है। इसके बाद पंचमी की शुरुआत होगी जिसका समापन 14 मार्च को यानी कल सुबह 6.16 बजे होगा।
आज का पंचांग: कब से राहु काल
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दिन में 11.01 बजे से शुरू होगा और 12.31 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2077 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.07 बजे से 12.55 बजे तक है। राजधानी में सूर्योदय 06.33 बजे और सूर्यास्त 06.28 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.18 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 11:07 AM से 12:36 PM
पटना 10:29 AM से 11:59 PM
लखनऊ 10:46 AM से 12:16 PM
भोपाल 11:00 AM से 12:30 PM
मुंबई 11:18 AM से 12:48 PM