लाइव न्यूज़ :

9 जुलाई राशिफलः करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है, धन लाभ के योग बन रहे हैं, जानें अपना राशिफल

By गुणातीत ओझा | Updated: July 9, 2020 06:11 IST

9 July 2020 Horoscope Today Thursday: हम आपको बता रहे हैं आज 9 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (9 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये गुरुवार 09 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

Open in App

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में उम्मीद से कम ही लाभ हो सकता है। धन कहीं अटक भी सकता है, इसलिए कहीं भी सोच समझ कर पैसा लगाएं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नए अनुभव मिल सकते हैं। करियर में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। आपको जिद्द करने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से बात होगी। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। दाम्पत्य संबंध में मजबूती आएगी। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे। किसी यात्रा पर जाने से मन खुश हो जाएगा। व्यापार में सफलता सफलता हाथ लगेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आज दिन अच्छा जाने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। किसी भी मामले में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय ना लें। संतान का सुख मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कामों में नई प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके लिए अतीत भूलकर आगे बढ़ने का है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। खर्चे थोड़े से ज्यादा हो सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज का दिन शुभ रहेगा। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होगी। जीवन में धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका  मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। अधिक खाने से आज पेट के रोग सहित कई समस्याएं होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। इनकम के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज आपका दिन शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में संतुलन रखें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कोई पारिवारिक जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। आज कुछ नया करने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग