लाइव न्यूज़ :

8 October Rashifal: कन्या राशि वाले आज रहें सावधान, मिथुन राशि वालों को हो सकता है भारी नुकसान-आप भी पढ़े अपना राशिफल

By मेघना वर्मा | Updated: October 8, 2019 08:01 IST

मकर राशि वालों का आज त्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। धनु राशि वालों का दिन होगा मिश्र फलदायी।

Open in App
ठळक मुद्देमीन राशि वाले आज पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे।कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह है।

मेष राशि

आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिवारजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा-विचारणा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि

आज आपको नए काम की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की मुलाकात से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। दूर स्थित स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावनाएं उपस्थित होंगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मिथुन राशि

निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की आज सलाह है। नए काम का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितावह नहीं होगा। क्रोध की भावना को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। 

कर्क राशि

वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह राशि

आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतिएगा। जिससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं। इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।

कन्या राशि

आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने की सलाह है। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीडा़ हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।

तुला राशि

आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगडे या विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।

वृश्चिक राशि

आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा।

धनु राशि

आप का दिन मिश्र फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।

मकर राशि

आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेट होगी। मानसिक रुप से शांति रहेगी।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह है। मानसिक स्वस्थता कम रहेगी। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पडिएगा। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।

मीन राशि

आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पडेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास- पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिष शास्त्रआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स